Listen to this article

IBEX NEWS,शिमला

शिमला, भाजपा प्रदेश कार्यालय सचिव प्यार सिंह कंवर ने कहा कि 26 जुलाई ”कारगिल विजय दिवस” है जिसे हम हर साल मंडल स्तर पर मनाते आ रहे हैं, हर साल की तरह इस साल भी कारगिल विजय दिवस हर विधानसभा क्षेत्र में मनाया जाएगा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप के निर्देशानुसार कारगिल विजय दिवस के अवसर पर प्रत्येक विधान में एक स्थान पर जीवित एवं किसी भी युद्ध के साक्षी रहे सैनिकों, भूतपूर्व सैनिकों, पूर्व सैनिकों एवं सैनिकों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। सभा क्षेत्र के किसी भी शहीद स्मारक पर स्वच्छता अभियान का आयोजन किया जाएगा।
सभी कार्यक्रम भूतपूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के बैनर तले आयोजित होंगे।
सभी कार्यक्रम सुनियोजित तरीके से पूरे किए जाएंगे। इस अवसर पर हमारे नेता अग्निपथ योजना की जानकारी देंगे।
हम सैनिकों के उत्थान के लिए केंद्र और राज्य सरकार द्वारा बनाई गई कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूकता अभियान भी चलाएंगे।
सभी मंत्री, विधायक, प्रदेश पदाधिकारी, निगम बोर्ड के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष इस कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे ताकि कार्यक्रम को और प्रभावी बनाया जा सके।