किन्नौर शलखर नेशनल हाईवे सभी वाहनों के लिए खुला। …………बीआरओ की मेहनत रंग लाई। 25घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद शलखर लियो दुरुस्त,52घंटों से बंद था हाईवे।…………………..सोमवार शाम को शलखर में बादल फटने से तबाही मची थी, एनएच का कई जगह मिट गया था नामोनिशान।

Listen to this article

मनजीत नेगी/IBEX NEWS, शिमला

IBEX NEWS,शिमला

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिला के शलखर में बादल फटने की घटना से बाढ़ और भूस्खलन से अवरूद्ध राष्ट्रीय राजमार्ग मार्ग 505 चांगो समदो सभी प्रकार के वाहनों के लिए खोल दिया है।

अब इस राष्ट्रीय राजमार्ग पर फंसे सैंकड़ों वाहन अपने गंतव्य की और आवाजाही कर सकते है। 18जुलाई सोमवार शाम शलखर में बादल फटा था और एनएच 505 का दुनिया से संपर्क कट गया था। 19जुलाई मंगलवार दोपहर बाद तक बीआरओ ने हाईवे क्लीयर कर दिया और वाहनों की आवाजाही सुचारू हो गई थी। अचानक शाम 4बजे 20मिनट की मूसलाधार बारिश ने बीआरओ की मेहनत भी धो दी और साथ ही नाको, मलिंग,चांगो,हांगो, चोलिंग,लियो की सड़को को जगह जगह से ये बारिश ले डूबी। लियो ,हांगों में बादल फटने से ये हालत हुई।

एक मंदिर बह गया और एनएच 505 खाब्ब ब्रिज से लेकर नाको तक बंद हो गया। इस रास्ते 30से 40जगहों पर भूस्खलन हो गया। 20जुलाई यानी बीते कल सुबह पांच बजे लगभग 150 मजदूरों और 2 जेसीबी, 2वहील लोडर आदि अत्याधुनिक मशीनों से रात 12 बजे तक बीआरओ फील्ड में रहा। इस समय भी बारिश ने हाथ बांध दिए और काम रोका गया। आज सुबह 5 बजे से काम फिर सुचारू किया गया जिसके परिणाम स्वरूप सवा 10बजे हाईवे खुल गया।

एनएच 505 पर काजा के लिए जैसे ही खुला स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। वे पैदल चलने को विवश थे।

शलखर में बादल फटने से कई नालों में बाढ़ आ गई थी। कई पुल ,बगीचे,खेत बह गए और घरों में भी बाढ़ का मलबा था।

बॉक्स
108 आरसीसी के सहायक अभियंता सिविल बीडी धीमान ने पुष्टि की है कि अब एनएच 505 पूरी तरह से क्लीयर है। अब वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी गई है।इस 20मिनट की बारिश ने इतनी तबाही मचाई कि अब आगामी 70से 80दिनों तक बीआरओ को कडी मशक्कत करनी होगी। बीआरओ फील्ड में है ताकि लोगो को कोई परेशानी न हो।