बीजेपी कौन 2 कांग्रेसी विधायक करेंगे ज्वाइन,कांग्रेस ने वर्किंग प्रेसिडेंट की कुर्सी से काजल को हटाया,चंद्र कुमार नवाजे।

Listen to this article

IBEX NEWS, शिमला

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने विधायक पवन काजल को कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष पद से हटा दिया है। उनकी जगह चंद्र कुमार की नियुक्ति की गई है।देर सायं ऐसे आदेशों के पीछे सियासी उठापटक बताई जा रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा की गई ऐसी कार्यवाई में हालांकि स्पष्ट नहीं किया है कि किन कारणों से विधायक काजल को हटाया गया है।

 हिमाचल कांग्रेस को कल बड़ा झटका लग सकता है। कयास लगाए जा रहे हैं कि कांग्रेस के दो दिग्गज विधायक भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं। इसी कड़ी में सीएम जयराम ठाकुर और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप को भी दिल्ली बुला लिया गया है।

सूत्रों के अनुसार प्रदेश कांग्रेस के दो विधायक भी नई दिल्ली पहुंच गए हैं। चर्चा है कि कांग्रेस विधायक पवन काजल और लखविंद्र भाजपा आलाकमान से भी मिल चुके हैं। अब बुधवार तक इनके भाजपा में जाने की चर्चा है।

विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष खीमी राम के कांग्रेस में शामिल होने से काफी खलबली मची थी।

इन दोनों विधायकों के भाजपा में शामिल होने मंगलवार को प्रदेश भर में चर्चा रही। हालांकि, दोनों की ओर से ऐसी कोई पुष्टि नहीं हुई है। ये चर्चाएं सही हैं या नहीं, इसका आने वाले दिनों में पता चल जाएगा।