दिल्ली में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह के नेतृत्व में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस ने हलाबोल प्रदर्शन किया।

Listen to this article

IBEX NEWS, शिमला

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर देश मे बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ आज नई दिल्ली में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ हलाबोल प्रदर्शन में भाग लिया। इस प्रदर्शन में अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य प्रदेश मामलों के प्रभारी सांसद राजीव शुक्ला, सह प्रभारी संजय दत्त, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू सहित प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन,राजेंद्र राणा,चंद्र कुमार व विनय कुमार के अतिरिक्त प्रदेश कांग्रेस के सभी विधायक,पूर्व विधायक,कार्यकारणी के पदाधिकारी, सदस्यों सहित प्रदेश कांग्रेस के जिलाध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष,अग्रणी सगंठनों सेवादल,महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, के प्रमुखों सहित पदाधिकारियों व विभागों के पदाधिकारियों ने बड़ी संख्या में इस हलाबोल प्रदर्शन में भाग लिया।

मंडी हाउस के बाहर प्रदेश भर से कांग्रेस के बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने मंडी हाउस से एक जलूस में रामलीला मैदान तक केंद्र सरकार के खिलाफ हलाबोल प्रदर्शन किया।

इस दौरान राजीव शुक्ला ने मंडी हाउस में प्रदेश कांग्रेस की इस रैली को सम्बोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों व निर्णयों ने आज देश को बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी के दल दल में झोंक दिया है। उन्होंने मोदी सरकार की तानाशाही नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि मोदी सरकार देश मे विपक्ष की आवाज दबाने के लिए जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इन सब बातों से डरने वाली नही। 

प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने इस धरना प्रदर्शन में जुटी प्रदेश कांग्रेस की भीड़ को  बदलाब का स्पष्ट संकेत बताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस भाजपा को सत्ता से बाहर करने के लिये एकजुट है,इसकी शुरुआत कांग्रेस ने प्रदेश में हुए चार उप चुनावों से शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास जनसमर्थन है

प्रतिभा सिंह ने हलाबोल रैली को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने सत्ता में आने से पहले लोगों को बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी से निजात दिलाने की बड़ी बड़ी बातें की कही थी,पर सत्ता में आने के बाद वह इसे पूरी तरह भूल गई। उन्होंने कहा कि आज का यह केंद्र सरकार के खिलाफ हलाबोल प्रदर्शन देश मे भाजपा के खिलाफ बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी के प्रति लोगों में रोष की अलख जगाने का काम करेगा।

प्रतिभा सिंह ने केंद्रीय आलाकमान को भरोसा दिलाया कि कांग्रेस प्रदेश में विधानसभा चुनावों में शानदार जीत हासिल कर मजबूत सरकार बनाएगी। 

नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में बदलाव की हवा चल पड़ी है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनाव मैदान में उतरने और भाजपा के दुष्प्रचार !का मुंह तोड़ जवाब देने को कहा।

प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखबिंदर सिंह सुक्खू ने पार्टी नेताओं,पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं  का आह्वान किया कि बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ एकजुटता के साथ आगे आये।उन्होंने कहा कि यह जन संघर्ष ही नही अपितु एक लड़ाई है जिसे मुकाम तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि यह मुकाम तभी हासिल होगा जब देश प्रदेश से भाजपा को सत्ता से बेदखल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश से भाजपा की विदाई तय है उन्होंने बड़ी संख्या में कांग्रेस के इस हलाबोल प्रदर्शन में आये प्रदेशभर के लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जोश प्रदेश विधानसभा चुनावों तक जारी रहना चाहिए।