कांग्रेस के योगराज,बीजेपी में शामिल। चार बार रहे कांग्रेसी विधायक।

Listen to this article

IBEX NEWS ,शिमला

हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है कि चार बार के विधायक रहे कांग्रेस नेता योगराज मंगलवार को भाजपा में शामिल हो गए हैं। वह भाजपा की सदस्यता लेने के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप से मिले।

इससे पहले दो सिटिंग विधायकोें को भी अपने पक्ष में कर चुकी है। दो निर्दलीय भी भाजपा के साथ हैं।

योगराज का नाम देहरा से टिकटार्थियों के पैनल में नहीं बताया जा रहा है जो दिल्ली में तैयार हो रहे हैं। इससे पहले भी कांग्रेस से टिकट नहीं मिला था। वीरभद्र सिंह के करीबी पूर्व विधायक योग राज की पत्नी मधु शर्मा ने भी भाजपा की सदस्यता ली है।

योगराज चार बार कांगड़ा सहकारी बैंक के निदेशक और जिला सहकारी समितियों के संघ के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उन्होंने परागपुर निर्वाचन क्षेत्र से भी चुनाव लड़ा था और परिसीमन के बाद उनका निर्वाचन क्षेत्र अब देहरा हो गया है। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत 1972 में की थी। योगराज ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के मजबूत नेतृत्व के कारण भाजपा में शामिल हुए हैं। प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि उनके शामिल होने से पार्टी में नई ऊर्जा आएगी।

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा है कि चार बार विधायक रहे एवं कांग्रेस नेता योगराज ने भाजपा की डबल इंजन सरकार के विकास कार्यों एवं नीतियों से प्रभावित होकर आज अपने समर्थकों सहित कांग्रेस को छोड़कर भाजपा का दामन थामा।

पार्टी में आपका हार्दिक स्वागत-अभिनंदन।

निश्चित तौर पर हर रोज़ प्रदेश भाजपा और ज़्यादा मजबूत होती जा रही है और आगामी विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत के साथ प्रदेश का रिवाज बदल रहा है।