जाने से पहले फिर उग्र रूप में मौसम। मौसम विभाग के येलो अलर्ट पर हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग ने जारी की एडवाइजरी।

Listen to this article

IBEX NEWS, शिमला

इस साल विदाई लेने से पहले मानसून फिर तेवर दिखाने जा रहा है। अगले कल भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग ने एहतियातन एडवाइजरी जारी की है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में 19 सितंबर तक मौसम खराब रहने की संभावना है। 16 और 17 सितंबर के लिए प्रदेश में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

इसके साथ ही अब प्रदेश के उच्च पर्वतीय कुछ भागों में बर्फबारी की भी संभावना जताई गई है। भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए लोगों व पर्यटकों को नदी-नालों के समीप न जाने की सलाह दी है।