Listen to this article

यू एस क्लब में सहम गए फिर लोग

IBEX NEWS, शिमला

जंगलों की आग ने जंगली जानवरों को रिहयाशी इलाकों में घुसने को मजबूर कर दिया है। शिमला के माल रोड के समीप यूएस क्लब में ब्लॉक 35 के करीब ये जनाब पेड़ पर कुंडली जमा कर बैठ गए। खुद भी बेहद डरा हुआ ये जानवर लोगो को दोपहर तक असहज महसूस कराता रहा।लोग पहले इसे तेंदुआ समझ कर शोर मचाने लगे। सड़क पर काम करने वाले लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों ने इसे सबसे पहले देखा। शिमला के आसपास के जंगलों में आग लगी हुई है,और u s क्लब क्षेत्र में देवदार और बान आदि के हरे भरे पेड़ों से खूब हरियाली है। इसी ठंडी वादियों और हरियाली में जंगली जानवर पहुंच गए है। लोग कयास लगाते रहे की ये है क्या और इस एरिया में पहली बार इसे देखा है।

फिर क्षेत्र में दूध बांटने वाले रविंद्र ने कैमरे में कैद किया। पूरे पेड़ पर इधर से उधर इस दौरान यह जानवर घूमता रहा मगर किसी को भी समझ नहीं आ रहा था कि यह आया कैसे और कौन सा जंगली जानवर है।पहले इस जानवर को इस एरिया में देखा नही है।

जंगलों में आग लगने की वजह से ये जानवर लोगो को डरा रहे है।कुछ दिन पहले यह इस क्षेत्र में तेंदुए का बच्चा पेड़ पर दिखा था।लोगो की शिकायत के बाद वन विभाग की वन्य प्राणी विंग के अधिकारी जागे थे। पकड़ कर उसे ले गए। शनिवार को यू एस क्लब में लोगों के बीच ये चर्चा का विषय रहा।

Leave a Reply