रविवार को खूब शान ए शौक़त में रहते है यहाँ कपड़े सुखाने वाले, प्रशासन मूक दर्शक। वो...
नेशनल
IBEX NEWS,शिमला। इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ शिमला (आईएफएफएस) के नौवें संस्करण आयोजन 22 से 24 सितंबर 2023 को गेयटी थिएटर शिमला में किया जाएगा। फेस्टिवल के दौरान प्रसिद्ध राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म निर्माता नंदन सक्सेना औरकविता बहल फिल्म निर्माण पर एक विशेष तकनीकी कार्यशाला का आयोजन करेंगे। इस वर्कशॉप में फिल्म मेकिंग में रूचि रखने वाले युवाओं एवं छात्रों को सर्वश्रेष्ठ फिल्मकारों से फिल्म मेकिंग की बारीकियां सीखने का एक महत्वपूर्ण अवसरमिलेगा । फिल्म महोत्सव में आयोजित होने वाली इस कार्यशाला में प्रतिभागियों कोफिल्म निर्माण की कला और शिल्प के बारे में गहराई से जानकारी दी जायगी ।वृत्तचित्रों और सामाजिक रूप से प्रासंगिक फिल्मों में अपने अभूतपूर्व काम के लिएप्रसिद्ध नंदन सक्सेना और कविता बहल दशकों के अपने शानदार करियर से प्राप्तअंतर्दृष्टि, तकनीकों और अनुभवों को भी साझा करेंगे। फिल्म निर्माण में उत्कृष्टता को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता के साथ, कार्यशाला मेंछायांकन, ध्वनि डिजाइन, संपादन, प्रकाश व्यवस्था और फिल्म मेकिंग से सम्बंधित विषयों की एक विस्तृत श्रृंखला शामिल होगी। इस असाधारण कार्यशाला में भाग लेनेके इच्छुक 14 वर्ष से 25 वर्ष की आयु के प्रतिनिधि आधिकारिक महोत्सव वेबसाइट केमाध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। फिल्म निर्माण पर कार्यशाला के लिए शिमला के अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के 9वेंसंस्करण के भाग के रूप में नंदन सक्सेना और कविता बहल को शामिल करके हमसम्मानित महसूस कर रहे हैं। कविता बहल और नंदन सक्सेना ने भारत के अंतर्राष्ट्रीयफिल्म महोत्सव, गोवा (आईएफएफआई), मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव, फिल्मप्रभाग, कोलकाता अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव, आईडीएसएफएफके-त्रिवेंद्रम, एएलआईएफएफ-कोच्चि, वतावरन-दिल्ली, भारत, ऑस्ट्रेलिया और लंदन केशैक्षणिक संस्थानों में कार्यशालाओं का आयोजन किया है। उनकी विशेषज्ञता औरअनुभव निस्संदेह प्रतिभागियों को प्रेरित और शिक्षित करेगी। फिल्म निर्माताओं औरफिल्म प्रेमियों के लिए यह अनूठा अवसर है,” इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ़शिमला के निदेशक श्री पुष्पराज ठाकुर ने कहा। इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में ऑफ़ शिमला 20 देशों की 70 फिल्मों की स्क्रीनिंग जायेगी। यह फिल्म महोत्सव उत्तरी भारत में आयोजित होने वाला एकमात्र अंतराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल है जो दुनिया भर के फिल्मकार के साथ पूरे भारत के क्षेत्रीय फिल्मकारों को एक मंच प्रदान करता है। 9वें अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव शिमला के बारे में अधिक विस्तार से जानने के लिए लोग वेबसाइट www.iffs.in पर लॉग इन कर सकते हैं
IBEX NEWS,शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार देर सायं शिमला के गेयटी थियेटर में नाटक...
30 दिनों में करना होगा निस्तारण, स्थानीय स्तर पर प्रचुर मात्रा में उपलब्ध हो सकेगी इमारती लकड़ी...
IBEX NEWS,शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश से लकड़ियों की तस्करी से निपटने के लिए...
IBEX NEWS,शिमला। व्यवस्था परिवर्तन की भावना से कार्य कर रही प्रदेश सरकार ने एक और महत्वपूर्ण कदम...
IBEX NEWS, शिमला। प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि राज्य में गत 13 से...
IBEX NEWS,शिमला। हिमाचल में अवैध निर्माण करने वाले भवन मालिकों पर कार्रवाई होगी। टाउन एंड कंट्री प्लानिंग...
IBEX NEWS,शिमला। जवाहर नवोदय विद्यालय किन्नौर की प्राचार्या शशि कांता कुमारी ने आज यहां बताया कि जिला...
विद्युत चालित वाहनों में निवेश कर जीविकोपार्जन सहित पर्यावरण संरक्षण में सहायक बनेंगे प्रदेश के युवा IBEX...













