
IBEX NEWS,शिमला।
राजधानी शिमला में देर रात जाखू के मच्छी वाली कोठी के पास एक निजी एस्टेट में बने लकड़ी के पुराने भवन में आग लग गई। अग्निकांड के समय इन घरों में कोई नहीं था। अग्निशमन विभाग और छोटा शिमला पुलिस मौके पर पहुंची। जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। भवन मालिक दिल्ली में रहते है और फ़ोन पर पड़ौसी ने उन्हेंये सूचना दी।




