
IBEX NEWS,शिमला।
लोक निर्माण विभाग तथा भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ बैठक में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु ने जारी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के कार्यों की समीक्षा की।
इन परियोजनाओं के लिए भू-अधिग्रहण के मुआवज़े से संबंधित मामलों का समयबद्ध निस्तारण करने के लिए संबंधित जिला प्रशासनों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुआवज़ा राशि प्रदान करने में अनावश्यक देरी से लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ता है।




