
IBEX NEWS,शिमला।
नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर ने आरोप लगाया है कि प्रदेश कांग्रेस ने शिमला MC चुनाव को प्रभावित करने के लिए सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करके जो हथकंडे अपनाए हैं जो बेहद शर्मनाक है।
शिमला MC के वार्ड नं 28 और वार्ड नं 30 में EVM मशीन में भाजपा प्रत्याशियों के नाम और चुनाव चिन्ह के क्रम को बदला जाना कांग्रेस द्वारा दुरुपयोग की गई सरकारी मशीनरी का ज्वलंत उदाहरण है। जय राम ने कहा कि जनता आज कांग्रेस को इसका जवाब ज़रूर देगी।




