
IBEX NEWS,शिमला।
शिमला के बगैन छैला में पुलिस ने चेकिंग के दौरान देशी शराब की 60 पेटिया पकड़ी है।गुप्त मुखबिर से सूचना से पुलिस को ये बड़ी कामयाबी मिली है।

छैला की ओर से शिमला की और आ रहे टिप्पर कोएएसआई कमलेश, आईसीपीपी छैला के नेतृत्व में टीम ने जांच के लिए रोका था।टिपर की जांच की गई और गुप्त केबिन में अमित पुत्र कुन्दन सिंह निवासी गांव डक्कर, पी/ओ कांडो भटनोल, तह शिलाई, जिला सिरमौर, हिमाचल प्रदेश के कब्जे से 60 पेटी देशी शराब सेंट्रा बरामद की गई।
मामले की पुष्टी करते हुए डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि ट्रक नं. ए/एफ (टी0923एचपी6251एच) अमित शराब परिवहन का कोई लाइसेंस पेश नहीं कर सका और हिमाचल प्रदेश उत्पाद शुल्क अधिनियम की धारा 39(1) (ए) के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है




