चुनावी जंग जीतने के लिए कांग्रेस ने किया टीम का गठन।कांग्रेस ने छह विधानसभा सीटों पर उप चुनाव के लिए मंत्री, सीपीएस, विधायकों व पार्टी पदाधिकारियों की चुनावी ड्यूडी लगाई।
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने विधानसभा उप चुनावी जंग जीतने के लिए पार्टी प्रभारी राजीव शुक्ला और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह की मंजूरी के बाद कांग्रेस ने छह विधानसभा सीटों पर उप चुनाव के लिए मंत्री, सीपीएस, विधायकों व पार्टी पदाधिकारियों की चुनावी ड्यूडी लगाई है।हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने छह सीटों के विधानसभा उपचुनाव के लिए मंत्रियों, सीपीएस, विधायकों और पार्टी पदाधिकारियों सहित 27 नेताओं को जिम्मेदारियां सौंपी हैं। राज्य पार्टी प्रभारी राजीव शुक्ला के अनुमोदन पर प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने नेताओं की चुनावी ड्यूटी लगाई है। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र के लिए मंत्री चंद्र कुमार को प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा आशीष बुटेल, आरएस बाली, केवल पठानिया, कर्ण पठानिया और हरभजन चौधरी की ड्यूटी लगाई गई है। गगरेट में मंत्री हर्षवर्धन के साथ मलेंद्र राजन, सुदर्शन बबलू,रणजीत राणा व सुरिंदर कंवर की ड्यूटी लगाई है।
इसी तरह कुटलैहड़ में मंत्री रोहित ठाकुर व अनिरुद्ध सिंह प्रभारी होंगे। उनके साथ भवानी सिंह पठानिया, नीरज नैयर, रंजीत राणा व विवेक मिंका की ड्यूटी लगाई है।
लाहौल-स्पीति में मंत्री जगत सिंह के साथ सुंदर ठाकुर, भुवनेश्वर गौड़, जियालसेन ठाकुर, राम सिंह, रमेश कुमार व देवी सिंह ठाकुर को तैनात किया गया है।बड़सर में मंत्री राजेश धर्माणी के साथ किशोरी लाल, संजय रतन, सुमन भारती व संजय शर्मा की ड्यूटी लगाई है। सुजानपुर में मंत्री यादविंद्र गोमा के साथ चंद्र शेखर, सुरेश कुमार, सुमन भारती व राजेंद्र वर्मा की चुनावी ड्यूटी लगाई है।
Experienced in media, reporting, and communication. Skilled at creating impactful content and building engagement through authentic storytelling.Media professional with expertise in reporting, content creation. Passionate about delivering accurate news and meaningful stories that connect with people.