
IBEX NEWS,शिमला ।
हिमाचल प्रदेश सरकार ने आईपीएस मोहित चावला का तबादला रद्द कर दिया है। मोहित चावला DIG साइबर क्राइम के पद पर ही कार्यरत रहेंगे। बीते दिनों मोहित चावला का तबादला पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज डरोह में बतौर प्रिंसिपल कर दिया था। अब डरोह में प्रिंसिपल का अतिरिक्त कार्यभार डीआईजी सेंट्रल जोन सौम्या को सौंपा गया है। वहीं IPS आकृति और संदीप धवल को गृह विभाग ने कनिष्ठ प्रशासनिक ग्रेड के तहत लेवल 12 का पे मैट्रिक्स देने की अधिसूचना जारी की गई है ।




