
IBEX NEWS,शिमला ।
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने चीफ इंजीनियर विमल नेगी की मौत से जुड़े मामले में HPPCL के पूर्व एमडी हरिकेश मीणा को मिली अंतरिम राहत 5 जून तक बढ़ा दी है। इससे पहले 7 अप्रैल को हाईकोर्ट ने प्रार्थी मीणा को अंतरिम राहत देते हुए जांच टीम को प्रार्थी के खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई न करने के आदेश दिए थे।न्यायाधीश वीरेंद्र सिंह के समक्ष हुई सुनवाई के दौरान जांच अधिकारी ने स्टेट्स रिपोर्ट पेश की । इस मामले की जांच सीबीआई को स्थानांतरित कर दी गई है।
कोर्ट ने इन परिस्थितियों में प्रार्थी को उचित आवेदन दायर करने की अनुमति दी है।बता दें कि दस मार्च को लापता एपीपीसीएल के चीफ इंजीनियर रहे विमल नेगी का शव 18 मार्च को बिलासपुर स्थित गोबिंदसागर झील में मिला था। नेगी के लापता होने के बाद उनकी पत्नी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर पावर कॉरपोरेशन के एमडी हरिकेश मीणा, निदेशक देसराज समेत अन्य उच्च अधिकारियों पर उनके पति को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।नेगी की पत्नी की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए न्यू शिमला पुलिस स्टेशन में दर्ज प्राथमिकी में आरोपी बनाए गए पूर्व निदेशक देसराज व एमडी हरिकेश मीणा पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।HPPCL में चीफ इंजीनियर विमल नेगी मौत का मामला सीबीआई को सौंपा गया है।प्रदेश उच्च न्यायालय ने 23 मई को इस केस को सीबीआई को सौंपने के आदेश जारी किए थे, जिसके बाद चीफ इंजीनियर विमल नेगी मौत मामले में CBI ने दिल्ली में 26 मई को FIR कर दर्ज की है।हाईकोर्ट के आदेशों पर मामला न्यू शिमला पुलिस थाना से CBI दिल्ली को ट्रांसफर कर दिया गया। CBI ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 108 और 3(5) के तहत केस दर्ज किया है।अब हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने चीफ इंजीनियर विमल नेगी की मौत से जुड़े मामले में HPPCL के पूर्व एमडी हरिकेश मीणा की अंतरिम जमानत पर अब सीबीआई बहस करेगी।कोर्ट ने हरिकेश मीणा की अंतरिम जमानत को 5 जून तक बढ़ा दिया है।




