
IBEX NEWS,शिमला ।
जिला परिषद शिमला के निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन का प्रारूप जनसाधारण के आक्षेप व सुझाव प्राप्त करने के लिए जारी किया गया था।
प्राप्त आक्षेपों तथा सुझावों पर विचार करने के उपरान्त जिला परिषद शिमला के
निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन का हिमाचल प्रदेश पंचायती राज (निर्वाचन) नियम 1994, के नियम 9(5) के अन्तर्गत अन्तिम आदेश एतद द्वारा जारी किया गया है।









