
IBEX NEWS,शिमला ।
प्रदेश सरकार ने 8 IAS अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार का जिम्मा सौंपा है।अब ये IAS अब अपने पदभार के साथ अन्य अधिकारियों का अतिरिक्त कार्यभार भी संभालेंगे।इस बारे में मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने आदेश जारी किए है ।अधिसूचना के अनुसार सचिव (पीडब्ल्यूडी, वित्त, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी व 20 सूत्रीय कार्यक्रम) IAS डॉ. अभिषेक जैन मुख्यमंत्री के सचिव का भी अतिरिक्त पदभार देखेंगे।इसी तरह से सचिव (स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण व कार्मिक) IAS एम सुधा देवी को अब सचिव (एमपीपी एवं विद्युत, एनसीईएस एवं शिक्षा) का अतिरिक्त कार्यभार भी दिया गया है। वहीं, सचिव (एआर, प्रशिक्षण एवं एफए, आरपीजी, सहकारिता, बागवानी एवं कृषि) IAS सी पॉलरासु अब सचिव (खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग का भी अतिरिक्त कार्यभार का दायित्व संभालेंगे।इसके अलावा सचिव (पशुपालन) IAS रितेश चौहान को सचिव (परिवहन एवं उद्योग) का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
ये अधिकारी इन विभागों का देखेंगे अतिरिक्त कार्यभार
राज्य सरकार ने सचिव (ग्रामीण विकास, पंचायती राज और जीएडी) IAS राजेश शर्मा को सचिव (एसएडी, एसडब्ल्यूडी संसदीय मामले) का अतिरिक्त कार्यभार दिया है। इसी तरह सचिव (आयुष और डीटीएंडजी) IAS राखिल कहलों को सचिव (आई एंड पीआर, एलएसी, तकनीकी शिक्षा और जेएसवी) के साथ शिमला डिवीजन के डिवीजनल कमिश्नर का अतिरिक्त जिम्मा सौंपा है।



प्रदेश सरकार ने ओंकार शर्मा से राजस्व विभाग सहित टीडी, जल शक्ति विभाग, गृह और सतर्कता के साथ हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष पदों को वापस ले लिया है।इन पदों को
अतिरिक्त मुख्य सचिव (वन), कमलेश कुमार पंत जो वित्त आयुक्त (अपील), शिमला के पद का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे हैं, उनको सरकार ने अतिरिक्त मुख्य सचिव (राजस्व)-सह-वित्त आयुक्त (राजस्व), अतिरिक्त मुख्य सचिव (वन, गृह एवं सतर्कता), वित्त आयुक्त (अपील), एवं हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, शिमला के अध्यक्ष का दायित्व सौंपा है। अतिरिक्त मुख्य सचिव (राजस्व)-सह-वित्त आयुक्त (राजस्व), जो अतिरिक्त मुख्य सचिव (टीडी, जल शक्ति विभाग, गृह और सतर्कता) के साथ हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, शिमला के अध्यक्ष के पदों का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे हैं।ओंकार शर्मा को अब अतिरिक्त मुख्य सचिव (जनजातीय विकास) लगाया गया है।सरकार ने उनसे सभी महत्वपूर्ण विभागों को वापस लेकर अब अतिरिक्त मुख्य सचिव कमलेश कुमार पंत को दिया है।

प्रबंध निदेशक, हिमाचल प्रदेश हस्तशिल्प और हथकरघा निगम लिमिटेड डॉ. ऋचा वर्मा को प्रबंध निदेशक, एचपीएमसी शिमला, प्रबंध निदेशक, एचपी एग्रो इंडस्ट्रीज कारपोरेशन, शिमला व प्रबंध निदेशक, एचपी एग्रो इंडस्ट्रियल पैकेजिंग इंडिया लिमिटेड का अतिरिक्त प्रभार दे दिया है।निदेशक ऊर्जा IAS राकेश कुमार प्रजापति अब अपने पद के साथ प्रबंध निदेशक, एचपी राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड का भी अतिरिक्त कार्यभार संभालेंगे।
हिमाचल प्रदेश सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव (खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, परिवहन एवं उद्योग IAS आरडी नजीम, हिमाचल प्रदेश सरकार के सचिव (शिक्षा, एल.ए.सी., आई.एवं.पी.आर., एस.ए.डी., एस.डब्लू.डी. एवं संसदीय मामले, एमपीपी एवं ऊर्जा व एनसीईएस.) व मुख्यमंत्री के सचिव IAS राकेश कंवर लीव पर हैं ।इस अवधि के दौरान IAS अधिकारी कदम संदीप वसंत, IAS सुदेश कुमार मोखटा, IAS संदीप कुमार ट्रेनिंग पर हैं। इसके विभागों का जिम्मा अन्य IAS अधिकारियों को दिया गया है।




