
माऊंट थुग्जे (6180 मीटर), थुग्जे ईस्ट (6045 मीटर) व पी.टी. शिखर (6100 मीटर) पर चढ़ाई करके फतह हासिल की।
IBEX NEWS,शिमला ।
एवरेस्टर अमित नेगी ने एक ही दिन में 3 पर्वतों पर सफलतापूर्वक चढ़ाई कर रचा इतिहासजिला किन्नौर के सांगला तहसील के बटसेरी गांव के निवासी एवंरैस्टर अमित नेगी ने पर्वतारोहण की दुनिया में एक और नया इतिहास रच दिया है। अमित नेगी ने एक ही दिन में तीन 6000 मीटर से अधिक ऊंचे 3 पर्वतों पर सफलतापूर्वक चढ़ाई कर हिमाचल और भारत का नाम गौरवान्वित किया है।
मिशन इंडियन हिमालय एक्सपीडिशन-2025 के अंतर्गत अमित नेगी ने निम्नलिखित 3 चोटियों माऊंट थुग्जे (6180 मीटर), थुग्जे ईस्ट (6045 मीटर) व पी.टी. शिखर (6100 मीटर) पर चढ़ाई करके फतह हासिल की है। अमित नेगी ने बताया कि एक ही दिन में 3 ऊंचाई वाले पर्वतों पर विजय पाना बेहद कठिन कार्य है और यह केवल जबरदस्त शारीरिक फिटनैस व मानसिक दृढ़ता से ही संभव हो सकता है। वहीं शोशाला पीक एडवेंचर टीम ने इस सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा
6 हजार मीटर से अधिक ऊंची चोटी पर विजय हासिल करने के बाद एवंरैस्टर अमित नेगी की अमित नेगी की यह उपलब्धि युवाओं को प्रेरित करेगी।
अभी ऐवरेस्टर अमित नेगी अपने अगले माउंटेन करने के लिए निकले हैं,एवरेस्टर अमित नेगी ने युनम माउंटेन सबसे पहले किया उसके बाद लगातार 3 माउंटेन किया और कुल 4 माउंटेन सफलतापूर्वक पूरे हो गए हैं।




