
IBEX NEWS,शिमला।
हिमाचल की राजधानी शिमला के ढली के लिंडीधार में बुधवार को भारी भूस्खलन हुआ है जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है । ढली के लिंडीधार में फोरलेन के लिए लगाया गया 20 से 25 फीट ऊंचा डंगा चंद सेकेंडों में ढह गया। इससे करीब पाँच घरों को खतरा पैदा हो गया है। वहीं स्थानीय व्यक्ति के सेब के कई पौधों को भी इससे नुकसान पहुंचा है। सैकड़ों सेब के पेड़ मलबे में दब गए । इससे पहले 30 जून को संजौली के भट्टाकुफर में माठू कॉलोनी में पांच मंजिला घर गिर गया था।







