
IBEX NEWS,शिमला
। शिमला पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जुब्बल क्षेत्र में एक युवती को चिट्टा (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई पुलिस थाना जुब्बल की टीम ने एनएच-705 पर बाउली नाला क्षेत्र में गश्त के दौरान की।पुलिस के अनुसार तलाशी के दौरान युवती के कब्जे से 13.46 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। इसके बाद पुलिस ने युवती को मौके पर ही गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। प्रारंभिक जांच में यह मामला नशा तस्करी से जुड़ा हुआ माना जा रहा है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि युवती के संपर्कों और नशे के स्रोत को लेकर गहन जांच की जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि वह नशा तस्करी के किसी बड़े नेटवर्क से जुड़ी है या नहीं। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और इस तरह की कार्रवाइयां आगे भी जारी रहेंगी।




