
IBEX NEWS BUREAU,शिमला
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने आगामी 21 जून तक आयोजित होने वाले संगठनात्मक कार्यक्रमों, अभियानों, कार्यशालाओं एवं अन्य गतिविधियों के सफल संचालन के लिए प्रदेश के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में महिला मोर्चा की प्रभारियों की नियुक्ति की है।
प्रदेश अध्यक्ष डॉ. डेजी ठाकूर द्वारा जारी सूची के अनुसार नियुक्त प्रभारियों को अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में संगठनात्मक गतिविधियों का प्रभावी संचालन, समन्वय एवं मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। महिला मोर्चा ने अपेक्षा जताई है कि सभी नियुक्त प्रभारी संगठन की नीतियों एवं निर्देशों के अनुरूप कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक संपन्न करवाएंगी।
जारी सूची के अनुसार चुराह से लेकर किन्नौर तक सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में अलग-अलग प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। कुल्लू जिले में मनाली विधानसभा क्षेत्र की प्रभारी रेखा गुलेरिया, कुल्लू विधानसभा क्षेत्र की प्रभारी सुमन ठाकुर, जबकि बंजार विधानसभा क्षेत्र की प्रभारी शशि कटोच को बनाया गया है।
महिला मोर्चा नेतृत्व का कहना है कि इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठनात्मक गतिविधियों को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना तथा आगामी कार्यक्रमों में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है। नियुक्त प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में कार्यक्रमों की तैयारियों, कार्यकर्ताओं के समन्वय और अभियान संचालन की नियमित निगरानी करेंगी।
प्रदेश अध्यक्ष डॉ. डेजी ठाकूर ने सभी नियुक्त प्रभारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने तथा महिला शक्ति को मजबूत करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।
विधानसभा क्षेत्रवार प्रभारी सूची
- चुराह — अर्चना ठाकुर
- भरमौर — अंजना शर्मा
- चंबा — सत्यमेव जयते
- डलहौजी — धनो देवी
- भटियात — सरोज ठाकुर
- नूरपुर — रवीता भारद्वाज
- इंदौरा — वंदना कटोच
- फतेहपुर — आशा शर्मा
- ज्वाली — पूनम धीमान
- देहरा — मधु सूद
- जसवां-परागपुर — विमला शर्मा
- ज्वालामुखी — रजनी ठाकुर
- जयसिंहपुर — अंकिता चौधरी
- सुलह — निशा शर्मा
- नगरोटा — निर्मला धरवाल
- कांगड़ा — सोनिया बंटा
- शाहपुर — रंजू रस्तोगी
- धर्मशाला — अनुराधा शर्मा
- पालमपुर — स्वर्णलता पटियाल
- बैजनाथ — आरती चौहान
- लाहौल-स्पीति — पुष्पा शर्मा
- मनाली — रेखा गुलेरिया
- कुल्लू — सुमन ठाकुर
- बंजार — शशि कटोच
- आनी — सुनीता कटोच
- करसोग — भुवनेश्वरी कपूर
- सुंदरनगर — कमलेश शर्मा
- नाचन — मीरा आनंद
- सराज — भानू कपूर
- दरंग — कृष्णा ठाकुर
- जोगिंदर नगर — पूजा वालिया
- धरमपुर — मनीषा सूद
- मंडी — मीना ठाकुर
- बल्ह — बिमला शर्मा
- सरकाघाट — ऋतु सेठी
- भोरंज — अमरिता चौहान
- सुजानपुर — नीलम चौधरी
- हमीरपुर — अनिता देवी
- बड़सर — वीणा शर्मा
- नादौन — डॉ. सोनिया ठाकुर
- चिंतपूर्णी — रजनी Sharma
- गगरेट — लक्ष्मी जयराल
- ऊना — मीनाक्षी राणा
- कुटलैहड़ — बॉबी बंसल
- झंडूता — रक्षा कपिल
- घुमारवीं — अंजना चंदेल
- बिलासपुर — अनीता गर्ग
- श्री नैना देवी जी — प्रेम चौहान
- अर्की — रूपा शारदा
- नालागढ़ — ममता ठाकुर
- दून — प्रतिभा कंवर
- सोलन — विंती शर्मा
- कसौली — प्रियंका अग्रवाल
- पच्छाद — कविता चौहान
- नाहन — भारती सूद
- रेणुका जी — संध्या अग्रवाल
- पांवटा साहिब — सीमा कन्याल
- शिलाई — किरण कॉंडल
- चौपाल — शशि कमलटा
- ठियोग — प्रवीण शाजटा
- कसुम्पटी — कमलेश शर्मा
- शिमला — अनीता वर्मा
- शिमला ग्रामीण — कमलेश मेहता
- जुब्बल-कोटखाई — शीला वर्मा
- रामपुर — रचना झीना
- रोहड़ू — सुषमा मखैक
- किन्नौर — दीपिका नेगी राठौर
- दून — इंदू ठाकुर
जारीकर्ता:
डॉ. डेजी ठाकूर
प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा महिला मोर्चा




