
IBEX NEWS BUREAU,शिमला, 4 जुलाई।
हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए दो हिमाचल प्रशासनिक सेवा (HPAS) अधिकारियों के तबादला एवं नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। कार्मिक विभाग (नियुक्ति-IV) द्वारा 2 जुलाई 2026 को जारी अधिसूचना के अनुसार ये आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।
अधिसूचना के अनुसार विकास शर्मा (HPAS-2016), जो वर्तमान में उपमंडलाधिकारी (नागरिक), भरमौर, जिला चंबा के पद पर कार्यरत हैं तथा अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी-सह-परियोजना अधिकारी, आईटीडीपी भरमौर का अतिरिक्त कार्यभार भी संभाल रहे थे, अब आगे केवल अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी-सह-परियोजना अधिकारी, आईटीडीपी, भरमौर के रूप में कार्य करेंगे।
वहीं अजय कुमार सिंह (HPAS-2025), जो लाहौल-स्पीति के केलांग में सहायक आयुक्त टू डिप्टी कमिश्नर के पद पर तैनात थे और परियोजना अधिकारी, एकीकृत जनजातीय विकास परियोजना (आईटीडीपी) का अतिरिक्त कार्यभार भी संभाल रहे थे, उन्हें उपमंडलाधिकारी (नागरिक), भरमौर, जिला चंबा नियुक्त किया गया है।
सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह प्रशासनिक फेरबदल जनहित में तत्काल प्रभाव से किया गया है। अधिसूचना कार्मिक विभाग के विशेष सचिव (कार्मिक) राजीव कुमार द्वारा जारी की गई है।


