
IBEX NEWS BUREAU,शिमला
पिछले 24 घंटे से अधिक समय से हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन पर असर डालना शुरू कर दिया है। कई स्थानों पर भूस्खलन की घटनाएं सामने आई हैं, जबकि कुछ इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। खराब मौसम को देखते हुए एहतियातन कुछ जिलों में स्कूलों को भी बंद रखा गया है। मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है।सोलन जिला के गंभरपुल-सरली सड़क पर आज चलती इनोवा क्रिस्टा कार पर पहाड़ी से बड़े-बड़े पत्थर गिर गए। इस हादसे में कार सवार दो लोग घायल हो गए। दोनों का कुनिहार अस्पताल में उपचार चल चल रहा है। इससे कार का अलगा हिस्सा बुरी तह क्षतिग्रस्त हो गया।हिमाचल में जगह-जगह लैंडस्लाइड हो रहे हैं। इससे 250 से ज्यादा सड़कें और 200 से अधिक बिजली के ट्रांसफॉर्मर ठप हो गए हैं। अकेले कुल्लू जिला में 50 सड़कें और शिमला जिला में 27 सड़कें अवरुद्ध है। सिरमौर के कालाअंब में भारी बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में पानी भर गया। शिमला के उप नगर विकासनगर में भी रात में भी पहाड़ी से पत्थर गिरने से दो गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है।
चंडीगढ़-शिमला फोरलेन पर भी कंडाघाट और वाकनाघाट के बीच पहाड़ी से बड़े-बड़े पत्थर गिर गए। एक बड़ी चट्टान दूसरी लेन तक पहुंच गई। गनीमत यह रही कि किसी वाहन को नुकसान नहीं हुआ। वाहनों की आवाजाही भी जारी है।

चंडीगढ़-शिमला फोरलेन पर कंडाघाट और वाकनाघाट के बीच पहाड़ी से बड़े-बड़े पत्थर गिर गए। एक बड़ी चट्टान दूसरी लेन तक पहुंच गई। गनीमत यह रही कि किसी वाहन को नुकसान नहीं हुआ। वाहनों की आवाजाही भी जारी है।




बदलते मौसम और Road Conditions को हल्के में न लें—आपकी सतर्कता ही आपकी सुरक्षा है।
किसी भी Emergency, सड़क अवरोध या सहायता की आवश्यकता होने पर तुरंत Dial 112 करें।
प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। राहत एवं बचाव दलों को अलर्ट मोड पर रखा गया है और प्रभावित क्षेत्रों में हर गतिविधि पर निगरानी की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह स्वयं भी अधिकारियों के लगातार संपर्क में हैं और हालात पर पल-पल नजर रखी जा रही है।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि अत्यंत आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकलें। नदी-नालों, खड्डों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहें तथा किसी भी प्रकार का जोखिम उठाने से बचें।
उन्होंने कहा कि प्रदेशवासियों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी नागरिक मौसम विभाग और जिला प्रशासन द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों का गंभीरता से पालन करें तथा अपने और अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करें।


