
IBEX NEWS BUREAU,शिमला, 14 जुलाई। हिमाचल प्रदेश सरकार के ग्रामीण विकास विभाग ने प्रशासनिक कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से आठ ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसरों (BDO) की तैनाती एवं पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। सचिव (ग्रामीण विकास) सी. पॉलरासु द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
- विकास वर्मा – बीडीओ, छोहारा (जिला शिमला)
- सौरभ ठाकुर – बीडीओ, धरमपुर (जिला मंडी)
- रोहित चौहान – बीडीओ, गोपालपुर (जिला मंडी)
- मनोज कुमार ठाकुर – बीडीओ, ननखड़ी (जिला शिमला)
- मनीष राय – बीडीओ, केलांग (जिला लाहौल-स्पीति)
- आस्था पवार – बीडीओ, पांगी (जिला चंबा)
- प्रतिमा मानहंस – बीडीओ, चौंतड़ा (जिला मंडी)
- भरतेंद्र सिंह – बीडीओ, संगड़ाह (जिला सिरमौर)

ग्रामीण विकास विभाग के अनुसार यह नियुक्तियां जनहित में तत्काल प्रभाव से की गई हैं। सरकार का उद्देश्य विकास खंड स्तर पर प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना तथा ग्रामीण विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना है।
इन अधिकारियों की नियुक्ति अब तक ग्रामीण विकास विभाग मुख्यालय, शिमला में तैनाती के बाद विभिन्न विकास खंडों में की गई है।

