
सरकार ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे तत्काल प्रभाव से अपने नए पदस्थापन स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें और इसकी सूचना वन विभाग को उपलब्ध कराएं। यह अधिसूचना 15 जुलाई 2026 को वन विभाग की प्रधान सचिव एम. सुधा देवी (IAS) द्वारा जारी की गई है।
IBEX NEWS BUREAU,शिमला, 15 जुलाई।
हिमाचल प्रदेश सरकार ने वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय वन सेवा (IFS) और हिमाचल प्रदेश वन सेवा (HPFS) के कुल 11 अधिकारियों के तत्काल प्रभाव से तबादला एवं नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश सिविल सर्विसेज बोर्ड की सिफारिशों पर राज्यपाल की मंजूरी के बाद जारी किए गए हैं।

जारी अधिसूचना के अनुसार राजीव कुमार (IFS) को DCF (टेरिटोरियल) बिलासपुर से स्थानांतरित कर निदेशक (सेंट्रल), हिमाचल प्रदेश स्टेट फॉरेस्ट डेवलपमेंट कॉरपोरेशन, मंडी नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा वसु डोगरा को DCF (T) मंडी से DCF (T) पालमपुर, जबकि संजीव शर्मा को DCF (T) पालमपुर से DCF (T) मंडी भेजा गया है। सुशील कुमार को प्रतीक्षारत तैनाती से डीपीओ, आईडीपी ऊना नियुक्त किया गया है।
अन्य तबादलों में चमन लाल को DCF (T) आनी से DCF (T) बिलासपुर, माने नवनाथ शिवाजी को DCF (T) भरमौर से DCF (वाइल्डलाइफ) चंबा, अंशुल जैन को डीएम, एचएसडी बद्दी से DCF (T) नालागढ़, कुलदीप सिंह जमवाल को डीएफएल (वाइल्डलाइफ) चंबा से डीएफओ (T) डलहौजी, रजनीश महाजन को डीएफओ (T) डलहौजी से डीएफओ (T) भरमौर, धरम चंद को डीएम, एफडब्ल्यूडी सवाड़ा से डीएम, एचएसडी बद्दी तथा प्रदीप कुमार को एसडीएम, एफडब्ल्यूडी सोलन से डीएफओ (T) सोलन नियुक्त किया गया है।
सरकार ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे तत्काल प्रभाव से अपने नए पदस्थापन स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें और इसकी सूचना वन विभाग को उपलब्ध कराएं। यह अधिसूचना 15 जुलाई 2026 को वन विभाग की प्रधान सचिव एम. सुधा देवी (IAS) द्वारा जारी की गई है।

