
IBEX NEWS BUREAU

शिमला, 18 जुलाई: हिमाचल प्रदेश सरकार के कार्मिक विभाग (नियुक्ति-IV) ने विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की सिफारिशों के आधार पर सचिवालय में कार्यरत सेक्शन ऑफिसर अजय कुमार को अंडर सेक्रेटरी (HPSS) के पद पर पदोन्नत करने के आदेश जारी किए हैं।
कार्मिक विभाग द्वारा 18 जुलाई, 2026 को जारी अधिसूचना के अनुसार अजय कुमार को लेवल-21 पे मैट्रिक्स (₹67,400–₹2,01,200) में ऑफिसिएटिंग आधार पर तत्काल प्रभाव से पदोन्नति प्रदान की गई है। इसके साथ उन्हें प्रतिमाह ₹5,000 सचिवालय वेतन भी देय होगा।
सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह पदोन्नति नियमित पदोन्नति, सेवा निरंतरता अथवा वरिष्ठता का अधिकार प्रदान नहीं करेगी। अधिसूचना में यह भी उल्लेख किया गया है कि नवपदोन्नत अंडर सेक्रेटरी की तैनाती (Posting) के अलग आदेश बाद में जारी किए जाएंगे।
यह अधिसूचना मुख्य सचिव कमलेश कुमार पंत के आदेशानुसार जारी की गई है, जबकि विशेष सचिव (कार्मिक) राजीव कुमार ने संबंधित आदेशों की प्रतिलिपि विभिन्न विभागों और अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए प्रेषित की है।


