ठियोग विधानसभा क्षेत्र प्रभारी एवम् प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव सत्यजीत नेगी को राष्ट्रीय कांग्रेस नेता राहुल गांधी से भारत जोड़ो यात्रा में सानिध्य व भरपूर स्नेह मिला। इस दौरान राहुल गांधी ने सत्यजीत नेगी के कंधे पर प्यार से हाथ रखा और आगे बढ़ते गए।इस विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस विधायक को जीताने में उनकी भूमिका अहम रही हैं। यहाँ से बीते चुनाव में माकपा के प्रत्याशी राकेश सिंघा जीते थे और इस बार पूर्व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौड़ को भारी मतों से जीत मिली है। ये सीट पूर्व में कांग्रेस का गढ़ रही है और माकपा के हाथों में थी।भारी मतों से सीट कांग्रेस की झोली में आने से सत्यजीत नेगी का क़द और ओहदा कांग्रेस पार्टी में ऊँचा माना जाता है।

Listen to this article