ककस्थल NH पर एक मकान में ऊपर पहाड़ी से पत्थरों के गिरने से छः कमरों को नुकसान। पालतू कुता पत्थर की चपेट मे आने से कमरे में दब गया।लोग सुरक्षित।किन्नौर के वांगतु में चट्टानों के दरकने से पत्थर गिर रहे हैं , भारी नुक़सान।नाथपा गांव की उपरी पहाड़ियों से चार दिन से चट्टानें गिरने का क्रम जारी।इससे किन्नौर देश दुनिया से कटा।

Listen to this article

IBEX NEWS,शिमला।

शिमला-किन्नौर को जोड़ने वाला नेशनल हाइवे-5 रामपुर से आगे झाखड़ी ब्रौनी खड्ड में भूस्खलन से बंद है। वांगतु में चट्टाने दरक रही है और सड़क मार्ग अवरूध हो गया है।

ककस्थल नेशनल हाईवे के साथ धर्मेंद्र सिंह पुत्र राजकुमार गांव चंगाव तहसील निचार जिला किन्नौर के मकान में ऊपर पहाड़ी से पत्थरों के गिरने से छः कमरें को नुकसान हुआ है। व एक पालतू कुता इस पत्थर की चपेट मे आने से अन्दर कमरे में दबकर मर गया है। बाकी पशु व सभी परिवार के लोग सुरक्षित है। मौके पर थाना टापरी से निकल गये है।‌पत्थर आज सुबह 5:00 बजे ऊपर पहाड़ी से नीचे मकान पर गिरने की सुचना है।

नाथपा गांव के पहाड़ी से चार दिन से चट्टानें गिर रही है। बीती शाम यहां पहाड़ी का बड़ा हिस्सा टूटने से गांव पर खतरा पैदा हो गया। इसके बाद गांव में कई घरों को भी खाली करवाया गया। गांव में इससे दहशत का माहौल बना हुआ है।नाथपा गांव के पहाड़ी से चार दिन से चट्टानें गिरने से लोग परेशान है और किन्नौर देश दुनिया से कट गया है।