हिमाचल प्रदेश  : शिमला के रोहड़ू के चिड़गांव में एक टिप्पर खाई में गिर गया। हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई है। जबकि पांच घायल हैं।

Listen to this article

IBEX NEWS,शिमला । 

हिमाचल प्रदेश  शिमला जिले में बड़ा हादसा हुआ है। शिमला के रोहड़ू के चिड़गांव में एक टिप्पर खाई में गिर गया। हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई है। जबकि पांच घायल हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हो गई। फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।


सूचना के अनुसार, अजय सोहटा नाम का ठेकेदार चिड़गांव में खशधार सड़क का काम कर रहा है। उसकी लेबर शाम को काम खत्म करने के बाद HP 63-7198 नंबर टिप्पर में वापस घर लौट रही थी। इस दौरान टिप्पर खेड़ा कैंची खशाधार के समीप गहरी खाई में गिर गया।हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को इसकी जानकारी दी। इसके बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से देर रात तक सभी मृतकों व घायलों को नाले से निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया गया।