अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी कल हिमाचल प्रदेश के दौरे पर आ रही हैं।

Listen to this article

IBEX NEWS,शिमला।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी कल हिमाचल प्रदेश के दौरे पर आ रही हैं। प्रियंका गांधी कल सुबह चंडीगढ़ से कुल्लू पहुंचेगी। यहां पर प्रियंका गांधी और हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू आपदा प्रभावितों से बात करेंगे।प्रियंका गांधी को रिसीव करने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज शाम पांच बजे चंडीगढ़ जा रहे हैं और आज शाम वह चंडीगढ़ में ही रुकेंगे। कल सुबह मुख्यमंत्री चंडीगढ़ एयरपोर्ट से प्रियंका गांधी के साथ कुल्लू के भुंतर के लिए उड़ेंगे। यहां पर दोनों नेता आपदा प्रभावितों का दर्द जानेंगे।‌‌