HPU ने PG की परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। परीक्षाएं 12 से शुरू होंगी।

Listen to this article

IBEX NEWS,शिमला।

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला ने पी.जी. की परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। परीक्षाएं 12 से शुरू होंगी। सी.बी.सी.एस. के अंतर्गत एम.एससी. बॉटनी/जूलॉजी प्रथम, द्वितीय व तृतीय सैमेस्टरों के अलावा एम.एससी. कैमिस्ट्री, एम.एससी. एनवायरनमैंटल साइंस, एम.एससी. फिजिक्स, एम.एससी. बायोटैक्रालॉजी, एम.एससी. माइक्रोबायोलॉजी, एम.एससी. फॉरैंसिक साइंस ,
एम.ए. जर्नलिज्म व मास कम्युनिकेशन , एम.ए. योगा, एम.ए. भूगोल, एम.ए. म्यूजिक, एम.ए. तबला, एम.ए. मनोविज्ञान, एम.ए. ग्रामीण विकास, एम.ए. डिफैंस एंड स्टै्रटेजिक स्टडीज, एम.ए. आर्केलॉजी एंड एशियंट हिस्ट्री, एम.ए. सोशल वर्क , एम.ए. पॉपूलेशन स्टडीज और एम.ए. एजुकेशन की डेटशीट जारी की है। यह परीक्षाएं 30 दिसम्बर तक चलेंगी।