डूमेहर पंचायत की सड़कों में होगा सुधार..कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह। .किसानों को अपने उत्पाद लाने ले जाने में होगी सुविधा।……. आरोप भाजपा सरकार ने स्वास्थ्य,शिक्षा व पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं से रखा महरूम।

Listen to this article

IBEX NEWS, शिमला

आज अपने निर्वाचन क्षेत्र शिमला ग्रामीण के सुन्नी तहसील के सराज के ढूमेहर में विधायक आपके द्वार कार्यक्रम में शिरकत करते हुए विक्रमादित्य सिंह ने लोगों से आगामी चुनावो के दौरान भाजपा को सत्ता से बाहर करने का आह्वान करते हुए कहा कि  भाजपा की नीतियों व निर्णयों से आज देश प्रदेश बर्बादी के कगार पर खड़ा है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में पुलिस भर्ती पेपर लीक मामला प्रदेश के इतिहास में सबसे बड़ा घोटाला है,जिससे करोड़ो रूपये का लेनदेन हुआ और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किया गया।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही इस मामलें की निष्पक्ष जांच करवाई जाएगी और दोषियों को बख्शा नही जाएगा।

विक्रमादित्य सिंह ने इस दौरान इस क्ष्रेत्र में 10 लाख रुपयों के भविन्न विकास कार्यो की घोषणा करते हुए कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य शिमला ग्रामीण निर्वाचन क्षेत्र को सुविधा पूर्ण बनाने का है।इसके लिए उन्होंने क्षेत्र के लोगों का उनको दिए जा रहे समर्थन के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस दौरान उनके साथ कांग्रेस सचिव हरिकृष्ण हिमराल,ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल शर्मा, जिला परिषद सदस्य कुमारी रीना,नीम चंद वर्मा,हेम दास पाल,कर्म चंद,कमल प्रकाश,नेक चंद,पर्णिका मधु,सत्या वर्मा,लेखराम कौंडल,घनश्याम, नोक राम वर्मा,देव राज,जोगिंद्र, नारायण हिमराल के अतिरिक्त क्षेत्र के अनेक प्रबुद्ध लोग व बड़ी संख्या में दुमेहर पंचायत और आसपास के लोग उपस्थित थे।

इससे पूर्व विक्रमादित्य सिंह का यहां पहुंचने पर बड़ी गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।