IBEX NEWS, शिमला।
हिमाचल प्रदेश के जिला लाहौल स्पीति के उपमंडल लाहौल में एक कार हादसा हुआ है, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई।
300 फीट गहरे मेह नाला में ऑल्टो कार गिर गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है।हादसा बुधवार सुबह हुआ। एक ऑल्टो कार नंबर HP42-3093 सड़क से उतरकर नीचे गिर गई। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन कार सवार दोनों युवकों की जान चली गई। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।DPCR केलांग से मिली जानकारी के अनुसार, हादसे में मारे में गए दोनों युवक खांगसर गांव के रहने वाले थे। मृतकों की पहचान थिनले और नवांग टशी के रूप में हुई है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए स्थानीय अस्पताल केलांग ले जाया गया।




