
पूर्व आईएएस अधिकारी गोपाल शर्मा को हिमाचल सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का नया ओएसडी नियुक्त किया गया है। गोपाल शर्मा नादौन में एसडीएम रह चुके हैं और अब सुक्खू ने उन्हें अपना विशेष कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया है। कार्मिक विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है।
गोपाल शर्मा हमीरपुर में एसी टू डीसी भी रह चुके हैं। काबिल अफसरों में गिने जाने वाले गोपाल शर्मा 31 जनवरी 2020 को रिटायर हुए थे। अर्की के रहने वाले गोपाल शर्मा 2009 बैच के आईएएस अधिकारी रहे हैं। पूर्व की कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में गोपाल शर्मा राज्य सहकारी बैंक के प्रबंध निदेशक थे।





