
IBEX NEWS,शिमला।
ईसीआई शैलेडे स्कूल में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में नौवीं कक्षा के छात्र ,छात्राओं ने दसवीं कक्षा को विदाई दी।
समारोह का शुभारम्भ दीप प्रज्वलन से किया गया।इस दौरान रंगारंग कार्यक्रम में बच्चों ने खूब रंग जमाया और सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।



इस अवसर पर नौवीं कक्षा के बच्चों ने मज़ेदार प्रस्तुति दी।
स्कूल की मुख्याध्यापिका आशिमा शर्मा ने उज्जवल और सफल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर कृष्वी सागर मिस्टर शैलेडे और मिस शैलेडे संचिता चयनित हुई।

रनरअप गर्ल्स में गार्गी,ईशिता शर्मा बनी।ब्यायज रनरअप में आनंद और अंशुल पाल चुने गये।
बेस्ट ड्रेस्ड ब्वाय करुणय भाटिया और गर्ल्स श्रेणी में कशिश गोयल को चुना गया।




