
IBEX NEWएस,शिमला।

आईएएस अधिकारी भरत हरबंस लाल खेड़ा को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का प्रधान सचिव नियुक्त कर किया गया है। सुभाशीष पंडा के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के चलते बीते कुछ दिनों से प्रधान सचिव का पद रिक्त चल रहा था। गुरुवार को कार्मिक विभाग की ओर से 1995 बैच के आईएएस अधिकारी खेड़ा को मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव के अलावा कर एवं आबकारी और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।




