
IBEX NEWS,शिमला।
ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) का 85वां राष्ट्रीय अधिवेशन 24 से 26 फरवरी तक छत्तीसगढ़ के रायपुर में होने जा रहा है। AICC ने इसके लिए स्टीयरिंग कमेटी के साथ कई सबग्रुप गठित किए हैं। इनमें हिमाचल प्रदेश के 5 कांग्रेस नेताओं को भी जगह दी गई मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा, ठियोग से कांग्रेस विधायक एवं पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर और प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल को इनमें शामिल किया गया है।




