
IBEX NEWS,शिमला।
तहसील रोहडू के दो युवको की पंजाब के रोपड में नहर में डूबने से मृत्यु हो गई।
सैल्फी लेते समय ये भयानक हादसा हुआ।
हादसे में शिकार दोनों युवक की पहचान तहसील रोहड़ू के बशला झालटू निवासी सुमीत पुहारटा पुत्र लोभ राम पुहारटा व सिदरोटी निवासी विराज पुत्र डी एन चौहान के रूप में बताई जा रही है।
पंजाब पुलिस गोताखोर दोनों युवकों शवों की तलाश कर रही है।




