पंजाब की भाखड़ा नहर में डूबे हिमाचल के दोनों युवकों के शव बरामद।हादसे के 5वें दिन शव मिले है।

Listen to this article

IBEX NEWS,शिमला।

पंजाब की भाखड़ा नहर में डूबे हिमाचल के रोहड़ू के दोनों युवकों के शव बरामद हो गए हैं। हादसे के 5वें दिन शव मिले हैं।पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

नहर के किनारे दोनों दोस्तों के आखिरी पलों का वीडियो भी सामने आया है।हादसा रोपड़ के रंगीलपुर पुल के पास सेल्फी लेने के चक्कर में पैर फिसलने से हुआ।

नहर में बहे युवक शिमला के रोहड़ू के रहने वाले थे। उनके नाम बशला निवासी सुमित पुहारटा पुत्र लोभ राम पुहारटा और 27 वर्षीय सिद्दरोटी निवासी विराज पुत्र डीएन चौहान हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, सुमित मोहाली में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। विराज अपने दोस्त को मिलने 5 मार्च शनिवार को खरड़ गया था। रविवार सुबह दोनों घूमने 2 मोटर साइकिलों पर भाखड़ा नहर रंगीलपुर के पास गए थे। इनके साथ तीसरा साथी अमन निवासी बिहार भी था।अमन ने ही दोनों को बचाने के लिए शोर मचाया।