
IBEX NEWS,शिमला।
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी अपने पति रॉबर्ट वाड्रा के साथ रविवार रात को शिमला पहुंचीं।

शिमला से सटे छरावड़ा में प्रियंका गांधी का घर है। राष्ट्रपति निवास रिट्रीट के समीप प्रियंका गांधी ने घर बनाया है। मंगलवार को राष्ट्रपति भी चार दिवसीय दौरे पर शिमला पहुंच रही हैं।मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ,कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह सहित अन्य कई नेता भी वाड्रा निवास उनसे मिलने जा सकते है।





