
महाराष्ट्रा से पूरा परिवार कुल्लू-मनाली घूमने आया था और यहां रिवर राफ्टिंग का आनंद उठाने के लिए ब्यास नदी में उतरे थे।
IBEX NEWS,शिमला।
जिला कुल्लू में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां राफ्ट पलटने से एक महिला पर्यटक की मौत हो गई है। जिला मुख्यालय के समीप बबेली कैंप के पास राफ्ट पलटने से यह घटना घटी। महाराष्ट्रा से पूरा परिवार कुल्लू-मनाली घूमने आया था और यहां रिवर राफ्टिंग का आनंद उठाने के लिए ब्यास नदी में उतरे थे।
राफ्ट चालकों ने महिला को नदी से बाहर नदी से बाहर निकालना और तुरंत अस्पताल कुल्लू पहुंचाया। लेकिन डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। उधर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




