
IBEX NEWS,शिमला।
मंडी जिला की चौहारघाटी में बीती रात को भीषण अग्निकांड में 6 परिवारों का संयुक्त मकान जलकर राख हो गया। इस घटना से जहां यह 6 परिवार घर से बेघर हो गए हैं वहीं इनकी दो दुधारू गायों की भी जलने से मौत हो गई है।


ग्रामीणों और अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। डीएसपी पधर संजीव सूद ने बताया कि घटना संबंधी मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस घटना के पीछे रहे कारणों की छानबीन कर रही है।




