
IBEX NEWS,शिमला।
आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से प्रदेश में खराब मौसम और बाढ़ के कारण हुए नुकसान को लेकर बातचीत की। इस दौरान प्रधानमंत्री को भारी बारिश के कारण हुए जान-माल के बड़े नुकसान से अवगत कराया।
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्ख़ू ने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट की है जिसमे कहा है कि केंद्र सरकार से प्रदेश में हुए नुकसान से उबरने के लिए तत्काल विशेष आर्थिक पैकेज की मांग की और इस स्थिति को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने का भी आग्रह किया। हम सब मिलकर इस संकट से उबरेंगे।

हिमाचल को पहले से भी अधिक मजबूत राज्य बनाएंगे।



