
रामपुर ब्लॉक की सरतारा पंचायत के कंदार गांव में बादल फटने से प्राथमिक पाठशाला, युवक मंडल सहित लोगों के 6 मकान ढह गए।
IBEX NEWS,शिमला।
हिमाचल के शिमला जिले के रामपुर में बीती रात डेढ़ बजे बादल फटने से भारी तबाही हुई है। रामपुर ब्लॉक की सरतारा पंचायत के कंदार गांव में बादल फटने से प्राइमरी स्कूल, युवक मंडल सहित लोगों के 6 मकान ढह गए। गनीमत यह रही कि मकान ढहने से पहले ही लोग रात में अपने घरों को छोड़ बाहर भाग गए थे।

बादल फटने के बाद आई बाढ़ से लोगों के डेढ़ दर्जन से ज्यादा पालतू मवेशी बाढ़ में बह गए। कई बागवानों के सेब के बगीचे तबाह हुए। कई घरों में पानी घुस गया और आधा दर्जन गाड़ियों को भी इससे नुकसान हुआ है। लोगों ने भाग अपनी जान बचाई। बादल फटने के बाद क्षेत्र के लोग दहशत में है।




