
IBEX NEWS,शिमला।
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की मुख्य लाइब्रेरी और फिजिक्स डिपार्टमेंट के समीप भारी लैंडस्लाइड हुआ है। लैंडस्लाइड को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने एहतियातन लाइब्रेरी को बंद कर दिया है। इसके अलावा विश्वविद्यालय में अवकाश भी घोषित कर दिया। सोमवार को स्थिति का जायजा लेने के लिए कुलपति प्रोफेसर एसपी बंसल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को स्थिति पर नजर बनाए रखने और एहतियात बरतने के निर्देश दिए हैं।
गौरतलब है कि भारी बारिश के चलते सोमवार को होने वाली सभी परीक्षाएं विश्वविद्यालय प्रशासन ने पहले ही रद्द कर दी थीं।




