
IBEX NEWS,शिमला।
धर्मपुर उपमंडल के तहत तनहीयार पंचायत के पूर्व प्रधान एवं बीडीसी सदस्य प्रभास राणा की मौत हो गई।यह घटना तब हुई जब वह गांव में एक क्षतिग्रस्त मकान से सामान निकालते हुए रेस्क्यू कर रहे थे कि अचानक उन पर दीवार गिर गई। इस घटना में उनके साथ दो-तीन लोग और भी घायल हुए हैं। 48 वर्षीय प्रभास राणा समाज सेवा में हम हमेशा आगे रहे । काफी जुझारू नेता थे, आखिर तक लोगों की सेवा में काम आते रहे। इस घटना से उनके पैतृक गांव नलयाणा में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।




