ओल्ड पेंशन पर सीएम बात क्यों नहीं करते.प्रतिभा सिंह

Listen to this article

कांग्रेस अध्यक्ष

 गुरुवार को मयाड़ में सभा को सम्बोधित करते हुए प्रतिभा सिंह ने भाजपा पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा झूठा प्रपोकण्डा करने में माहिर है।

प्रतिभा सिंह ने पुलिस भर्ती पेपर लीक मामलें को दबाने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार ने प्रदेश में 80 हजार से अधिक युवाओ के भविष्य से खिलवाड़ किया है जो इस परीक्षा में बैठे थे।उन्होंने मुख्यमंत्री से पूछा है कि वह बताए इस मामलें की सीबीआई जांच कब होगी।

प्रतिभा सिंह ने भाजपा नेताओं को चुनौती दी कि वह प्रदेश में अपने साढ़े चार साल के कार्यकाल में अपने चार ही ऐसे कार्य बता दे जो उन्होंने शुरू किए,उन्हें पूरा कर जनता को समर्पित कर दिया हो।उन्होंने कहा कि आज जितने भी कार्यो के उदघाटन प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा किये जा रहें है वह सब पूर्व कांग्रेस की वीरभद्र सिंह सरकार द्वारा शुरू किए गए थे।उन्होंने कहा कि भाजपा तो केवल फीते काटने तक ही सीमित रही है।उन्होंने कहा कि भाजपा योजनाओं के नाम बदल कर उन्हें अपना नाम देकर लोगों को गुमराह करने का प्रयास करती रही है। प्रतिभा सिंह ने देश मे बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी पर भाजपा को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि अब प्रदेश में इस सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है।उन्होंने कहा कि इस साल के अंत में प्रदेश को कांग्रेस की नई सरकार मिल जाएगी जो पूर्व की भांति आगे भी जन     आकांक्षाओ को पूरा करेगी।

Leave a Reply