
IBEX NEWS,शिमला।
हिमाचल विधानसभा के मानसून सत्र में वीरवार को प्रदेश और लेह-लद्दाख के सीमा विवाद का मामला गूंजा। लाहौल स्पीति के विधायक रवि ठाकुर ने कहा कि लेह-लद्दाख शिंकुला में 35 किलोमीटर और सारचू में 14 किलोमीटर में हिमाचल की सीमा में अतिक्रमण कर चुका है। इसे गंभीरता से लेने की जरूरत है।विधानसभा में राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी की गैर मौजूदगी में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने इसका जवाब देते हुए कहा कि जल्द लेह-लद्दाख के साथ सीमा विवाद मामले को जल्द सुलझाया जाएगा। इसके लिए शीघ्र मीटिंग बुलाई जाएगी। इसमें स्थानीय विधायक को भी बुलाया जाएगा।




