
IBEX NEWS,शिमला।
राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, विधायक रवि ठाकुर और डॉ. जनक राज ने आज राजभवन में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की।
यह एक शिष्टाचार भेंट थी।लाहौल स्पीति के विधायक रवि ठाकुर ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से मुलाकात कर लाहौल स्पीति से जुड़ी समस्याओं को उनके समक्ष रखा।

उन्होंने राज्यपाल से मांग की कि जनजातीय क्षेत्रों में नौतोड़ भूमि को जल्द बहाल किया जाए।





