
IBEX NEWS DESK,shimla.
रूस का पायलट त्रियूंड के पहाड़ों से बुधवार सुबह सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सोमवार से लापता चल रहे पोलैंड के पायलट की तलाश में मंगलवार को हेलिकॉप्टर से बचाव दल ने सर्च अभियान चलाया और मंगलवार को बिलिंग से उड़ान भरने वाला रूस का पायलट तब दिखाई दिया था।देर शाम को हेलिकॉप्टर की उड़ान संभव न होने पर बचाव दल के दो सदस्यों को इस पायलट के पास छोड़ दिया गया था और बुधवार सुबह अब इसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। पोलैंड के लापता पायलट की तलाश जारी है।पैराग्लाइडिंग के लिए विश्व प्रसिद्ध बीड बिलिंग घाटी से सोमवार को फ्री फ्लायर के तौर पर उड़ान भरने वाला पोलैंड का 70 वर्षीय पायलट एंड्रजेज कुलाविक लापता हो गया है। पायलट ने बिलिंग से टेक ऑफ किया था और धर्मशाला की तरफ जा रहा था कि इससे आगे निकल गया। पहाड़ियों के बीच में लापता हो गया।पायलट को अंतिम बार करेरी की पहाड़ियों की तरफ जाते हुए सोमवार को देखा गया था। उसके बाद से पायलट की लोकेशन का पता नहीं चल सका है। बचाव दल ने धर्मशाला-मैक्लोडगंज और त्रियूंड की पहाड़ियों में पायलट की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।इस दौरान बीड़ से गए बचाव दल के सदस्यों को बिलिंग से उड़ान भरने वाले एक अन्य रूसी पायलट का पता चला। बचाव दल के दो सदस्यों को इस पायलट की सुरक्षा के लिए छोड़ दिया गया। इस पायलट को बुधवार को निकाला लिया गया।




